विश्व एथलेटिक्स : फाइनल में गोल्ड पर नीरज चोपड़ा की नजर, यहां देखें मैच
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जब भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा उतरेंगे, तो उनकी निगाह केवल और केवल गोल्ड पर होगी।
वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप का फाइनल रविवार रात 11: 45 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरु होगा। इन मैचों को स्पोर्ट्स-18 चैनल पर देख पाएंगे।
डिजिटल माध्यम में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी। फाइनल में भारत की ओर से नीरज के अलावा डीपी मनु और किशोर जेना भी अपनी दावेदारी पेश करेंगे, सबकी निगाहें होगी अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा पर। दोनों खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते है।

हालांकि अच्छी फॉर्म में है, सबकुछ सही रहा तो देश को फिर से गोल्ड दिला सकते है। इस फाइनल में नीरज सहित 12 खिलाड़ी मेडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए दिखाई देंगे।
पाकिस्तान के अरशद नदीम भी होंगे। मैच से पहले अरशद ने नीरज चोपड़ा को लेकर साफ कर दिया है कि वो केवल अपने प्रदर्शन पर फोकस कर रहे है। उन्होंने यहां तक बोला है कि नीरज से मेरी कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है। ना ही मेरा किसी से प्रतिस्पर्धा भी नहीं है।
टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने स्वीडन के बुडापेस्ट में जारी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जोरदार प्रदर्शन करते हुए 88.77 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई है।

नीरज ने अपनी पहली ही कोशिश में 88.77 मीटर दूर भाला फेंककर सबको चौंका दिया। इस तरह से इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
इससे पहले उन्होंने सीजन में बेस्ट प्रदर्शन 88.67 रहा था। इस टूर्नामेंट के चोटी के 37 जेवलिन थ्रोअर हिस्सा ले रहे है। साथ ही नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में जगह बनाने के लिए क्वालिफाइंग मार्क 83 मीटर है, जो नीरज चोपड़ा के लिए काफी आसान रहा।