वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप : नीरज चोपड़ा ने गोल्डन थ्रो के साथ रचा इतिहास
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। नीरज ने पहला थ्रो जरूर फाउल किया था, दूसरे थ्रो में 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड जीता।
पाकिस्तान के अरशद नदीम का तीसरा थ्रो 87.82 मीटर रहा और वो दूसरे नंबर पर थे, नीरज 88.17 मीटर थ्रो के साथ टॉप पर रहे। पूरे मैच में इससे आगे कोई भी एथलीट भाला नहीं फेंक सका।
बुडापेस्ट में आयोजित मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में नीरज की शुरुआत उम्मीद के अनुसार नहीं रही और पहला थ्रो उनका फाउल रहा है, दूसरे थ्रो में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए 88.17 मीटर का थ्रो कर सभी को चौंकाया और टॉप पोजिशन हासिल कर ली।

चौथे थ्रो में जहां एक तरफ नीरज ने 84.64 मी थ्रो किया, पाक खिलाड़ी नदीम ने जोरदार जवाब देते हुए 87.15 थ्रो फेका, पांचवें प्रयास में नीरज ने 87.73 का थ्रो फेंकते हुए अपना दबदबा कायम किया। पाकिस्तान के नदीम का पांचवां प्रयास फाउल रहा। छठवें प्रयास में नीरज ने 83.98 मी. का थ्रो किया।
भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के प्रयास
पहला थ्रो : फाउल
दूसरा थ्रो : 88.17 मी.
तीसरा थ्रो : 86.32 मी.
चौथा थ्रो : 84.64 मी.
पांचवां थ्रो : 87.73 मी.
छठा थ्रो : 83.98 मी.
पाक अरशद नदीम के प्रयास
पहला थ्रो: 74.80 मी.
दूसरा थ्रो: 82.81 मी.
तीसरा थ्रो: 87.82 मी.
चौथा थ्रो: 87.15 मी.
पांचवां थ्रो: फाउल
छठा थ्रो: 81.86 मी.
भारतीय जैवलिन थ्रोअर डीपी मनु के प्रयास
पहला थ्रो : 78.44 मी.
दूसरा थ्रो : फाउल
तीसरा थ्रो : 83.72 मी.
चौथा थ्रो : फाउल
पांचवां थ्रो : 83.48 मी.
छठा थ्रो : 84.14 मी.
भारतीय जैवलिन थ्रोअर किशोर जेना के प्रयास
पहला थ्रो : 75.70 मी.
दूसरा थ्रो : 82.82 मी.
तीसरा थ्रो : फाउल
चौथा थ्रो : 80.19 मी.
पांचवां थ्रो : 84.77 मी.
छठा थ्रो : फाउल