यूपी टी-20 लीग : सभी मैच यहां होंगे लाइव स्ट्रीम, उद्घाटन समारोह में दिखेगा बॉलीवुड का जलवा
लखनऊ। आईपीएल की तर्ज पर यूपी टी-20 लीग की शुरुआत में दो दिन का समय शेष है। यूपीसीए से मिली जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उद्घाटन समारोह वैसा होगा जैसा आईपीएल में होता है।
यूपीसीए सीईओ अंकित चटर्जी के अनुसार, 30 अगस्त को कानपुर सुपर स्टार और नोएडा सुपर किंग्स के बीच उद्घाटन मैच शाम 7.30 बजे से होगा, पांच बजे से फिल्मी स्टार्स के बीच रंगारंग उद्घाटन समारोह होगा।

घरेलू स्तर पर लोकल टूर्नामेंट की भरमार होती है, यूपीसीए ने खुद की लीग शुरू करने जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ इस लीग के पहले सीजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
उद्घाटन समारोह में भाग लेने वालों पर खासी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि इसमें बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ, अमीषा पटेल, मीत ब्रदर्स अपना जलवा दिखेंगे।
टी-20 लीग की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो को आधिकारिक रुप से अपना टाइटल स्पॉन्सर बनाया गया है। ऐसे में जियो सिनेमा पर लीग के सभी मैच लाइव स्ट्रीम होंगे।
वॉयकॉम 18 के प्रवक्ता ने बोला, “हम जियो सिनेमा पर अपने क्रिकेट दर्शकों के लिए यूपी टी-20 लीग लाकर रोमांचित है। हमारा उद्देश्य जियो सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट एक्शन को मुफ्त में उपलब्ध कराना है।
इस सुविधा से लोग एक उंगली के टैप पर यूपी टी-20 लीग के लाइव मैच और हाइलाईट्स देख सकते है। खिताबी मैच स्पोर्ट्स 18 चैनल देखा जा सकता है। स्पोर्ट्स 18 चैनल पर लीग के दोनों सेमीफाइनल और फाइनल टेलीकास्ट होगा।