Trending

ऋषभ पंत की फिटनेस में सुधार से फैन्स खुश, वॉर्नर ने भी जाहिर की ख़ुशी

भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तेजी से रिकवर कर रहे है। वो फ़िलहाल रिहैब (चोट से उबरने की प्रक्रिया) कर रहे है। पंत का पिछले वर्ष दिसंबर में भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था।

पंत ने जो फिटनेस अपडेट दिया है, उससे फैन्स की बांछें खिल गई है। कई फैन्स ने कहा कि आपको तेजी से ठीक होता देखकर काफी अच्छा लग रहा है।

आप जल्दी स्वस्थ हो जाओ और मैदान पर लौट आओ। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ओनपर डेविड वॉर्नर भी पंत की ताजा फिटनेस अपडेट पर खुशी जाहिर की है।

पंत की इस हादसे में बाल-बाल जान बची थी। वह तब से भारतीय टीम से बाहर है। पंत समय-समय पर अपनी रिकवरी को लेकर फैन्स के साथ अपटेड साझा करते रहते है।

पंत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में साइकलिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”ग्रिप, ट्विस्ट, पैडल। सिर्फ गुड वाइब्स।

गौरतलब है कि पंत को एक समय कुछ कदम चलने में बहुत दिक्कत महसूस होती थी। पंत की वीडियो पर वॉर्नर ने कमेंट किया, ”इसने मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी। मैं बहुत खुश हूं।

वॉर्नर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है, जिसके पंत नियमित कप्तान है। पंत की गैर मौजूदगी में आईपीएल 2023 में वॉर्नर ने दिल्ली की कमान संभाली थी।

पंत का 15 अगस्त को एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह बल्लेबाजी करते हुए दिखे। पंत ने क्रीज पर आने के बाद कुछ शॉट जरूर लगाए, उन्होंने अधिक भाग-दौड़ नहीं की।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पंत अगले वर्ष के आगाज में भारतीय टीम में लौट सकते है। पंत ने 33 टेस्ट में 43.67 के औसत से 2271 और 30 वनडे में 34.60 के साथ 865 रन जुटाए है। उन्होंने 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 22.43 के औसत से 987 रन बनाए है। उनका इस दौरान 126.54 का स्ट्राइक रेट रहा।