Trending

कैरेबियन प्रीमियर लीग : पोलार्ड का कारनामा, लगातार चार छक्कों ने तय की 100 मीटर की दूरी

अपने बड़े शॉट्स के लिए पूर्व वेस्टइंडीज कप्तान किरोन पोलार्ड फेमस है। विश्व के हर कोने में लीग क्रिकेट के दौरान किरोन पोलार्ड का बल्ला जमकर आग उगलता है।

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ रन चेज करते हुए पोलार्ड ने 19 वर्षीय नवीद को आड़े हाथों लिया। पारी का यह 15वां ओवर था और पोलार्ड के बल्ले से लगातार लम्बे-लम्बे चार छक्के आए।

पोलार्ड के बल्ले से आये सभी छक्के 100 मीटर से अधिक की दूरी तय कर गए। गेंदबाजों को उनके सामने मेहनत करनी पड़ती है। कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के लिए खेलते हुए किरोन ने फिर से धमाका कर दिया।

उनके बल्ले से लगातार चार छक्के देखने को मिले है। पोलार्ड ने अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी को निशाना बनाते हुए दनादन शॉट जमाए।

किरोन पोलार्ड ने क्रीज पर रहकर अपनी टीम ट्रिनबागो नाइटराइडर्स को जीत दिलाई। वह 16 गेंदों में 37 रन की नाबाद पारी खेलकर लौटे।

ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने 17 गेंद शेष रहते ही 179 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले मैच में सेंट लूसिया किंग्स से हार के बाद पोलार्ड की टीम को जीत हासिल करने का मौका मिला है। लीग में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की पहली जीत है।

पोलार्ड किसी भी गेंदबाज की धुनाई कर सकते है और उन्होंने यह करके दिखा दिया। नए गेंदबाज नवीद को कुछ समझ नहीं आया कि गेंद कहां डालनी है।

पोलार्ड ने पूरी तरह से हावी होकर धमाकेदार शॉट मारे। दर्शकों का खासा मनोरंजन हुआ। उनके तूफानी शॉट्स का वीडियो भी सामने आया है। आईपीएल में लम्बे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले पोलार्ड के बल्ले से अब भी वही दमखम देखने को मिल रहा है।