विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप : विजेता नीरज को मिलेगी इतनी प्राइज मनी
नई दिल्ली : विश्व पटल पर स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. उन्होंने बीते रविवार को बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन किया और गोल्ड जीतने में सफल रहे.
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश का गौरव बढ़ाने वाले नीरज पर धनवर्षा हुई है. 25 वर्षीय युवा एथलीट को प्राइज मनी के रूप में 70 हजार डॉलर मिला है. इसे भारतीय रूपये में देखें तो करीब 58 लाख की धनराशि होती है.
टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहने वाले पाक एथलीट अरशद नदीम को इनामी राशि के रूप में 35 हजार डॉलर मिली. यह राशि भारतीय रुपयों में करीब 29 लाख रूपये होता है. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन मेन्स जेवलिन थ्रो में प्लेयर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.

भारतीय स्टार के सामने अन्य देशों के खिलाड़ी जूझते हुए दिखे. नीरज ने मैच के दौरान 88.17 मीटर का थ्रो किया. साथ ही वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी बने.
बता दें यह कोई पहला मौका नहीं है जब नीरज ने देश का मान बढ़ाया है. वह टोक्यो ओलंपिक, (2021), एशियाई खेल (2018), राष्ट्रमंडल खेल (2018) में स्वर्ण पदक के अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके है.