Trending

वर्ल्ड कप : टीम इंडिया में बुमराह की वापसी, द्रविड़ ने जाहिर की खुशी

पीठ की चोट की वजह से 11 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी पर हेड कोच राहुल द्रविड़ ने खुशी जाहिर की है। बुमराह के लौटने से भारतीय टीम को राहत मिली है।

अलुर में प्रशिक्षण के आखिरी दिन, द्रविड़ ने राहुल की चोट पर अपडेट दिया और टीम में बुमराह के लौटने पर खुशी व्यक्त की। द्रविड़ ने बोला, “बुमराह की वापसी और उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखना बहुत अच्छा है, वो अच्छी गेंदबाजी कर रहे है।

विरोधी टीमों की टेंशन बढ़ गई है। आयरलैंड के खिलाफ बुमराह की सटीक गेंदबाजी से उन्होंने अपनी वापसी का बिगुल बजा दिया है। उनकी वापसी से कोच राहुल द्रविड़ खुश है क्योंकि बुमराह के बिना भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी काफी कमजोर हो चुकी थी।

जसप्रीत वह व्यक्ति है जिसे हमने पिछले दो सालों में बहुत याद किया है। मुझे कहना होगा कि उसने बहुत सारे मैच नहीं खेले है।

उसकी वापसी टीम के लिए खास है और हम धीरे-धीरे उसे इसमें शामिल कर लेंगे। टीम इंडिया के लिए पूरी ताकत वाली गेंदबाजी लाइन-अप वापस आ गई है।

शमी और सिराज के पहले से ही मौजूद होने से, बुमराह का कौशल और अनुभव काम आएगा। द्रविड़ ने वर्ल्ड कप की तैयारी पर भी चर्चा की और खामियों को दूर करने के लिए एशिया कप को सबसे अच्छे अवसर के रूप में प्राथमिकता दी।