यूपी टी-20 लीग : पहले मैच में आमने-सामने होंगे कानपुर सुपर स्टार्स व नोएडा सुपर किंग्स
लखनऊ। आईपीएल की तर्ज पर बुधवार से यूपी टी-20 लीग की शुरुआत होने जा रही है। कानपूर के ग्रीनपार्क में आज से चौको-छक्को की बारिश होगी।
एक तरफ पहली बार यूपी से खेलने जा रहे नितीश राणा नोएडा सुपरकिग्स की कमान संभाल रहे है तो दूसरी तरफ यूपी क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी अक्षदीप नाथ की अगुवाई में कानपुर टीम किसी से कम नहीं है। फटाफट क्रिकेट के पहले मैच में शाम को साढ़े सात बजे कानपुर सुपर स्टार्स और नोएडा सुपर किंग्स के बीच आमने-सामने होंगे।

कानपुर टीम के पास में अनुभवी अक्षदीप नाथ, अंकित राजपूत, समीर रिजवी, आकिब खान, अंश यादव, आदर्श सिंह है जो किसी भी टीम पर भारी पड़ सकते है। गेंदबाजी में अंकित राजपूत, सानू सैनी, राहुल राजपाल पर सबकी निगाहें होगी।
नोएड़ा टीम के पास नितीश राणा, अलमास शौकत, समर्थ सिंह, अर्जुन भारद्वाज किसी भी गेंदबाजी की धुनाई कर सकते है, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, कुनाल त्यागी, मो. जावेद, सौरभ कुमार पर सबकी निगाहें होगी।
कानपुर सुपर स्टार्स– कप्तान अक्षदीप नाथ, अंकित राजपूत, समीर रिजवी, आकिब खान, जसमेर धनकर, अंश यादव, आदर्श सिंह, राहुल राजपाल, सानू सैनी, प्रशांत चौधरी, विनीत पनवार, कुशाग्र शर्मा, विवेक, अजय कुमार, रिषभ राजपूत, शिवम सारश्वत, कार्तिक यादव, विशाल पांडेय, शुभ खन्ना, प्रांजल सैनी। अन्य पांच खिलाड़ियों में सतनाम सिंह, अंकुर चौहान, संदीप तोमर, अर्जुन व सौरभ दुबे को जगह मिली है।
टीम निर्देशक : अरविंद कपूर
बैटिंग कोच : कपिल पांडेय
गेंदबाजी कोच: मूसी रजा
फील्डिंग कोच : उमंग शर्मा
मैनेजर : आरिस आलम
नोएडा सुपर किंग्स– कप्तान नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, सौरभ कुमार, समर्थ सिंह, अलमास शौकत, प्रशांत वीर, आदित्य शर्मा, नमन तिवारी, कुनाल त्यागी, अर्जुन भारद्वाज, किशन, शिवेन मल्होत्रा, चैतन्य परासर, शांतनु, ओशो मोहन, मो. जावेद, मनीष सोलंकी, रोहित द्विवेदी, तरुण, नीलोत्पलेंद्र प्रताप। अन्य पांच खिलाड़ियों में राहुल राज, सौरभ मिश्रा, अमित कुमार, सत्यम चौहान, मन्नू कश्यप हैं।
टीम निर्देशक : प्रवीण गुप्ता
बैटिंग कोच : नासिर अली
गेंदबाजी कोच : गोपाल शर्मा
फील्डिंग कोच : ललित वर्मा
मैनेजर : अरविंद सोलंकी