Trending

एशिया कप : भारतीय टीम श्रीलंका में, 2 सितंबर को पाक से टक्कर

एशिया कप के लिए टीम इंडिया बुधवार को श्रीलंका पहुंच गई। कोलंबो एयरपोर्ट पर टीम के सभी मेंबर दिखे। बंगलुरु से बुधवार दोपहर टीम फ्लाइट से टीम निकली थी, जिसके कुछ ही देर बार वह कोलंबो पहुंच गए।

श्रीलंका की दूरी बंगलुरू से महज डेढ़ घंटा है। कोलंबो एयरपोर्ट पर उतरने का वीडियो और फोटोज सामने आईं। कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह समेत बाकी खिलाड़ी भी दिखे।

श्रीलंका में खेले जाने वाले एशिया कप के मैच के लिए पूरी टीम इंडिया आ चुकी है, केएल राहुल अभी बंगलुरू में है। विकेट कीपर बल्लेबाज एनसीए में रहकर मैच सिम्युलेशन में भाग लेंगे।

राहुल एशिया कप के शुरुआती दो मैच यानी भारत बनाम पाकिस्तान और भारत बनाम नेपाल में भाग नहीं ले सकेंगे। टीम इंडिया का पहला मैच दो सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में पाकिस्तान के साथ होगा। जिसके लिए भारत कोलंबो पहुंच चुकी है।

फ्लाइट के उड़ान भरते समय ही भारतीय प्लेयर्स ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा की थी। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य कोच राहुल द्रविड ने बोला था कि “केएल ने हमारे साथ एक अच्छा सप्ताह बिताया है, वह अच्छा खेल रहे है और वास्तव में प्रगति कर रहे है।

पहले दो मैचों के लिए वह उपलब्ध नहीं रहेंगे। रिहेबिलेशन से लौट रहे श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह टीम के साथ कोलंबो आ चुके है।

बुमराह ने एशिया कप से पहले आयरलैंड सीरीज में भी भाग लिया था और टीम की अगुवाई करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। अय्यर ने चोट से उभरने के बाद अब तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।