Trending

यूपी टी-20 लीग : टाइगर-अमीषा की ताल पर झूमा ग्रीन पार्क स्टेडियम

यूपी टी-20 लीग का आगाज हो चूका है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बॉलीवुड स्टार्स ने परफॉर्म दी, इस दौरान पूरा स्टेडियम भरा हुआ था और मैच से पहले दर्शकों ने इस ओपनिंग सेरेमनी का लुत्फ उठाया।

सबसे पहले गदर फेम अमीषा पटेल ने स्टेज पर आने से पहले पूरे मैदान का गाड़ी पर बैठकर चक्कर लगाया और दर्शकों का अभिवादन हाथ हिलाकर स्वीकार किया। स्टेज पर पहुंचकर कैसे हो कानपुर वालों… बोलकर लोगों से हालचाल लिया।

सबसे पहले सजना जी वारी-वारी जाऊं गीत पर डांस की प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। अमीषा ने फिर से गदर के गानों उड़ जा काले कावां…, मैं निकला गड्डी लेकर…कहो न प्यार है.. पर डांस करके कनपुरियों को झूमाया।

UP T20 League @t20uttarpradesh

आखिरी में अमीषा पटेल ने कानपुर वालों से बोला कि हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, हिंदुस्तान जिंदाबाद है और हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा… के नारे में पूरा स्टेडियम हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा।

मीत ब्रदर्स और खुशबू ने बेबी डॉल मैं सोने दी… चिटियां कलाइयां वे…सावन में लग गई आग… गीतों से कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम में बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्टेज पर बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की एंट्री हुई तो दर्शकों ने सीटी बजाकर उनका स्वागत किया। फिर टाइगर ने स्टेज पर पहुंचकर सबसे पहले मेरे नाल तू विस्सल बजा… गीत से डांस शुरु किया तो स्टेडियम में बैठे दर्शक झूम उठे।

UP T20 League @t20uttarpradesh

टाइगर ने एक के बाद एक गानों पर जैसे दस बहाने करके ले गए दिल…जय-जय शिव शंकर गीत से लोगों को झूमने और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

अंत में टाइगर ने बॉलीवुड बीट्स पर पूरे मैदान का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला मौजूद रहे। यूपीसीए का पूरा कुनबा मौजूद था।

क्रिकेट के गढ़ कानपुर में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुए यूपी टी-20 लीग का रंगारंग उद्घाटन बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष निधिपत सिंहानिया, लीग के चेयरमैन डीएस चौहान और फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉफ व अमीषा पटेल ने गुब्बारे उड़ाकर किया।

UP T20 League @t20uttarpradesh

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उद्घाटन के अवसर पर यूपीसीए की जमकर तारीफ की और बोला कि ये लीग नये क्रिकेटरों को एक नया मंच देने का काम करेगी।

उन्होंने बोला कि, इस लीग से प्लेयर्स के सपने को साकार करने का मंच देगी। इसमें खेलकर खिलाड़ी देश के लिए राह बनाएंगे। लीग के चेयरमैन डीएस चौहान ने कहा कि लीग यादगार होगी।

लीग से कई छिपे हुए प्रतिभावान खिलाड़ी निकलेंगे। इस दौरान एंकर मनीष पाल माइक थामे दिखे। मनीष पाल ने कनपुरिया अंदाज में चौकस शब्द का इस्तेमाल कर हर किसी का ध्यान खींचा।

टाइगर श्रॉफ ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में जय-जय शिव शंकर गीत पर डांस गाकर समा बंधा और ओपनिंग सेरेमनी की स्टेज सेट की, तो दर्शकों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। भव्य आतिशबाजी के बीच लीग का उद्घाटन किया गया।