रोहन बोपन्ना-मैथ्यू एब्डेन यूएस ओपन के दूसरे राउंड में
भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई पार्टनर मैथ्यू एब्डेन यूएस ओपन की पुरुष युगल स्पर्धा में दूसरे राउंड में जगह बनाने में कामयाब रहे।
रोहन बोपन्ना-मैथ्यू एब्डेन और अलेक्जेंडर वुकिक-क्रिस्टोफ़र ओकोनेल पहले सेट में आमने-सामने थे और एक टाइम स्कोर 4-4 से बराबर पर था।
इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी नौवें गेम में ब्रेक प्वाइंट के साथ आगे बढ़ने में कामयाब रही और 10वें गेम में अपनी सर्विस को बरक़रार रखते हुए पहला सेट आसानी से जीता।

टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त इंडो-ऑस्ट्रेलियाई टेनिस जोड़ी ने पहले राउंड में अलेक्जेंडर वुकिक और क्रिस्टोफ़र ओकोनेल की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 6-4, 6-2 से मात दी।
43 वर्षीय रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन ने दूसरे सेट में शानदार शुरुआत करते हुए अपने विरोधी प्लेयर को लौटने का कोई अवसर नहीं दिया और इस तरह से इस जोड़ी ने आसानी से दूसरे राउंड में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।
रोहन बोपन्ना-मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी पिछले महीने विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस जोड़ी ने फरवरी में कतर ओपन और मार्च में इंडियन वेल्स ख़िताब अपने नाम किया था।
विंबलडन में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ जोड़ी बनाने वाले रोहन बोपन्ना अगले गुरुवार को मिश्रित युगल स्पर्धा में कोर्ट पर उतरेंगे।
न्यूयॉर्क में रोहन बोपन्ना इंडोनेशिया के अल्दिला सुत्जियादी के साथ जोड़ी बनाएंगे। पहले राउंड में बोपन्ना-सुत्जियादी की जोड़ी का मैच एंड्रियास मिएस और वेरा ज्वोनारेवा से होगा।
यूएस ओपन पुरुष युगल ड्रॉ में अन्य भारतीय टेनिस प्लेयर्स में युकी भांबरी ब्राजीलियाई मार्सेलो डेमोलिनर के साथ जोड़ी बनाएंगे और गुरुवार को अपने सफर का आगाज करेंगे।
साकेत माइनेनी और उनके रूसी साथी असलान करातसेव भी उसी दिन एक्शन में नज़र आएंगे। आपको बताते चलें कि कोई भी भारतीय एकल खिलाड़ी 2023 यूएस ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना सका है।
अंकिता रैना महिला एकल क्वालीफायर के तीसरे राउंड में हार गईं, करमन कौर थांडी शुरुआती राउंड में हारकर बाहर हो गईं। सुमित नागल पुरुष क्वालीफायर के पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ सके।