Trending

अमेरिकी ओपन : नोवाक जोकोविच व इगा स्वियातेक तीसरे दौर में

न्यूयॉर्क: अमेरिकी ओपन में नोवाक जोकोविच और इगा स्वियातेक ने भीषण गर्मी और उमर के बीच सीधे सेटों में जीत हासिल दर्ज करके तीसरे दौर में एंट्री ली।

शीर्ष वरीयता प्राप्त गत विजेता पोलैंड की स्वियातेक ने ऑस्ट्रेलिया की डारिया साविले को 6-3, 6-4 से मात दी। 2009 में उपविजेता रही कैरोलिना वोज्नियाकी ने दो बार की विंबलडन विजेता पेत्रा क्वितोवा को 7-5, 7-6 से हराया।

दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने 76वीं रैंकिंग वाले स्पेन के बर्नाबे जापाटा मिरालेस को 6-4, 6-1, 6-1 से मात दी। पिछले वर्ष के उपविजेता कैस्पर रूड को चीन के झांग झिझेन ने हराया और एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पांच में शामिल किसी खिलाड़ी को हराने वाले वह पहले चीनी खिलाड़ी बने।

झांग ने पांचवीं वरीयता प्राप्त रूड को 6-4, 5-7, 6-2, 0-6, 6-2 से मात दी। अब उनका मैच आस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाटा से होगा।

सातवीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास उलटफेर का शिकार हो गए जिन्हें स्विटजरलैंड के क्वालीफायर डोमिनिक स्टिकर ने 7-5, 6-7, 6-7, 7-6, 6-3 से मात दी।

इससे पहले अमेरिका की छठी वरीयता प्राप्त कोको गॉ ने रूस की 16 वर्ष की मीरा आंद्रीवा को 6-3, 6-2 से मात देने के बाद तीसरे दौर में जगह बनाई।

अब उनका मैच बेल्जियम की 32वीं वरीयता प्राप्त एलिसे मर्टेंस से होगा जिसने अमेरिका के डेनियेले कोलिंस को 3-6, 7-6, 6-1 से मात दी।

तीन वर्ष पहले यहां खिताब जीत चुके डोमिनिक थीम अमेरिका के बेन शेल्टन के खिलाफ मैच से रिटायर हो गए। फ्रांस के वाइल्ड कार्डधारी बेंजामिन बोंजी ने 28वीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टोफर यूबैंक्स को 7-6, 2-6, 6-2, 7-6 से हराया।

चौथी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना को वॉकओवर मिला चूंकि आस्ट्रेलिया की एजला टोमजानोविच ने मैच से पहले ही नाम वापसी ले लिया।

दसवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा ने पोलैंड की मैगडलीना फ्रेच को 6-3, 6-3 से हराया। स्विटजरलैंड की 15वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेंचिच ने ब्रिटेन की क्वालीफायर यूरिको लिली को 6-3,6-3 से मात दी।