डायमंड लीग : नीरज चोपड़ा ने 85.22 मीटर थ्रो के साथ फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
विश्व विजेता नीरज चोपड़ा ज्यूरिख डायमंड लीग में केवल 15 सेकंड से टॉप पोजिशन चूक गए। यहां पिछली बार के विजेता नीरज ने 80.79 मीटर भाला फेंका। दूसरे प्रयास में फाउल किया ओर दूसरे राउंड के बाद वह पांचवें स्थान पर रहे। तीसरा अटेम्प्ट फाउल करने के बाद चौथे राउंड में नीरज ने जबरदस्त वापसी की।
उन्होंने पूरी जान झोंकते हुए 85.22 मीटर का थ्रो किया और टेबल में दूसरे नंबर पर आ गए, क्योंकि इस राउंड में याकूब ने 85.86 मीटर का थ्रो किया। नीरज ने अपने आखिरी अटेम्प्ट में 85.71 मीटर का थ्रो किया।
उन्होंने 85.71 मीटर का बेस्ट थ्रो किया, वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीसरे नंबर पर रहने वाले चेक रिपब्लिक के याकूब वाल्देच 85.86 मीटर के थ्रो के साथ इस बार टॉप पर रहे।

वह इस टूर्नामेंट का 2016 और 2017 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके है। दूसरी ओर लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर 7.99 मीटर के साथ 5वें नंबर पर रहे। नीरज और मुरली ने 16-17 सितंबर को अमेरिका में होने वाले डायमंड लीग फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
ओलंपिक विजेता नीरज इस टूर्नामेंट में उस लय में नहीं दिखे, जिसके लिए वह जाने जाते है। संभवत: थकान एक बड़ी वजह रही हो। उन्होंने चौथे अटेम्प्ट में अपना बेस्ट थ्रो किया। वह अंतिम अटेम्प्ट में 85.71 मीटर थ्रो ही कर सके।
ये उनके पर्सनल बेस्ट से काफी दूर था। इस टूर्नामेंट का ब्रॉन्ज मेडल जर्मनी के जूलियन वेबर के नाम रहा। उन्होंने 85.04 का अपना बेस्ट थ्रो किया।
चोपड़ा ने हंगरी में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। चोपड़ा ने क्वॉलिफाइंग में अपने पहले थ्रो के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल में 88.17 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड जीता था। वह ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के अलावा डामंडलीग में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके है।