Trending
पीटी उषा लड़ेंगी राष्ट्रमंडल खेल महासंघ उपाध्यक्ष पद का चुनाव
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के उपाध्यक्ष पद के लिए भारतीय ओलंपिक की पहली महिला अध्यक्ष उड़नपरी पीटी उषा चुनाव लड़ेंगी। बुधवार को सीजीएफ की तरफ से छंटनी के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी हुई।
चुनाव 14 और 15 सितंबर को सिंगापुर में होने वाली सीजीएफ की जनरल असेंबली में होंगे। अध्यक्ष पद केलिए वेल्स के क्रिस जेनकिंस और न्यूजीलैंड के केरिन स्मिथ चुनाव लड़ रहे है।

चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, खेल समिति सदस्य चुने जाएंगे। पीटी उषा कुक आईलैंड के ह्यू ग्राहम, द. अफ्रीका के बैरी हैंड्रिक्स, बारबेडोस की सांद्रा ओसबोर्न, कनाडा के रिचर्ड पावर्स, स्कॉटलैंड के इयान रीड, यूगांडा के डॉ. डोनाल्ड रुकारे के साथ चुनाव लड़ेंगी।