Trending

एशिया कप : भारत-पाक के बीच कल होगी टक्कर, इस चैनल पर लाइव देख सकेंगे मैच

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा। वहीं बाबर आजम की टीम की असली परीक्षा भारत के खिलाफ ही होने वाली है क्योंकि वनडे एशिया कप में उनका रिकॉर्ड भारत के खिलाफ खास नहीं रहा है।

दोनों टीमों के बीच एशिया कप का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार 3 बजे शुरू होगा, टॉस के लिए दोनों कप्तान, रोहित शर्मा और बाबर आजम, मैदान पर आधे घंटे पहले ढाई बजे उतरेंगे। इस मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते है।

दोनों टीमों के बीच अब तक इस टूर्नामेंट में 13 मैच हुए जिसमे 7 मैच जीतकर भारत ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। इस दौरान पाक के हाथ 5 ही जीत लगी है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और कड़ा मैच होने की उम्मीद है।

पाक ने इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच नेपाल के खिलाफ खेला है जिसमें उन्होंने 238 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। ऐसे में उनका कॉन्फिडेंस काफी हाई होगा।

भारत व पाकिस्तान स्क्वॉड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसीद कृष्णा

ट्रैवलिंग स्टैंड-बाय खिलाड़ी: संजू सैमसन

पाक टीम: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी