Trending

एशिया कप : भारत-पाक मैच में जताई गई बारिश की संभावना

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के श्रीलंका के पल्लेकेले में होने वाले मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जताई गई है। एक वेदर रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को आसमान में बादल छाए हुए है और बहुप्रतीक्षित मैच से पहले शनिवार को मौसम साफ रहने के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

ताजा मौसम रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की सुबह और दोपहर में भारी बारिश होने का अनुमान है। उसके बाद भी बूंदाबादी होगी, बारिश की वजह से मैच ना हो पाए, ऐसा बोलना अभी मुश्किल लग रहा है।

पल्लेकेले के मौसम को लेकर पूरी तरह सुनिश्चित होना मुश्किल है, ऐसे में फैन्स यही उम्मीद कर रहे होंगे कि वह ये मैच पूरा देख सके।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच को कवर कर रहे कुछ रिपोर्टर ने सोशल मीडिया से पल्लेकेले की ताजा मौसम रिपोर्ट के बारे में जानकारी शेयर की है और शुक्रवार शाम को मौसम काफी अच्छा रहा है।

हालांकि बारिश भी हो रही थी, धूप भी खिली थी। भारत और पाकिस्तान की टीमें शाम के समय एक साथ प्रैक्टिस करती हुईं दिखी। ताजा मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार शाम को स्टेडियम के आस-पास अच्छी धूप खिली हुई है।

कैंडी के मौसम पर भरोसा करना गलत होगा, क्योंकि वहां का मौसम जल्दी करवट बदलता है, ऐसे में फैन्स यही उम्मीद कर रहे होंगे कि कल होने वाले मैच में बारिश ज्यादा परेशानी ना खड़ा करे।