Trending

इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट के लिए खेलेंगे भारतीय स्पिनर जयंत यादव

भारतीय स्पिनर जयंत यादव काउंटी चैंपियनशिप में खेलते हुए नजर आएंगे. मिडलसेक्स ने ऐलान किया है कि उन्होंने मौजूदा सत्र के आखिरी महीने के लिए जयंत यादव को अपने साथ जोड़ा है.

इससे पहले जयंत यादव पिछले साल काउंटी सीजन के अंतिम तीन मैच खेलने के लिए वारविकशायर के साथ जुड़े थे. जयंत यादव ने भारत के लिए 6 टेस्ट और 2 वनडे खेले है.

जयंत यादव ने भारतीय टीम के लिए खेले 6 टेस्ट में 16 विकेट झटके है बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने भारत के लिए एक शतक भी जड़ा है.

भारत के लिए खेले 2 वनडे में उन्होंने एक ही विकेट हासिल किया है. जयंत ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेला था.

वर्ष 2022 के आईपीएल ऑक्शन में जयंत यादव को गुजरात टाइटन्स ने अपनी टीम में 1.70 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था

पिछले दो वर्ष में जयंत ने केवल 1 मैच खेला है और इस मैच में भी उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुई. वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स का हिस्सा रहे है. पूरे आईपीएल करियर में उन्होंने केवल 19 मैच ही खेले है. इस दौरान उन्हें केवल आठ ही विकेट हासिल हुए है.

.

एशिया कप में भाग लेने के लिए भारतीय टीम इस समय श्रीलंका में है. जहां पर भारत का पहला मैच कल पाकिस्तान के साथ कैंडी में होगा.

कुछ खिलाड़ी देश से बाहर इंग्लैंड में हो रहे काउंटी क्रिकेट में खेल रहे है. अब तक इस लिस्ट में जयदेव उनादकट, पृथ्वी शॉ, साई सुदर्शन का नाम था, हाल ही में एक और भारतीय खिलाड़ी ने बचे हुए काउंटी सीजन को खेलने के लिए इंग्लैंड जाने का सोचा है.

एशिया कप के लिए चयनकर्ताओ ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. ऐसे में बाकी के भारतीय खिलाड़ी राज्य लेवल पर होने वाले टी20 लीग में खेलते हुए नज़र आ रहे है.