Trending

एशियाई खेल : जापानी शटलर केंटो मोमोता चोटिल होने की वजह से बाहर

चोट की वजह से जापान के बैडमिंटन प्लेयर पूर्व विश्व नंबर एक केंटो मोमोता एशियाई खेल से हट गए है. जापान की ओलंपिक समिति ने इसकी जानकारी दी.

मोमोता तीन वर्ष पहले एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए थे और जिस वाहन से वह यात्रा कर रहे थे, उसके चालक की मौत हो गई थी, जिसके बाद से उनका करियर तेजी से गिर रहा है.

उन्होंने 2019 में रिकॉर्ड तोड़ 11 खिताब अपने नाम किए, इस दौरान 73 मैचों में से उन्हें छह में हार मिली. इसके बाद वह दुर्घटना का शिकार हुए, जिसमें उनकी आंख के पास की हड्डी की सर्जरी करनी पड़ी.

मोमोता जिनकी विश्व रैंकिंग निराशाजनक प्रदर्शन और चोटों की वजह से 48 पर आ गई है, को चीन के हांगझू में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होने वाले खेल में पुरुष टीम स्पर्धा में जापान के लिए खेलने के लिए चुना गया था. उनकी जगह दुनिया के 30वें नंबर के खिलाड़ी कोकी वतनबे को चुना गया है.

मोमोता जकार्ता में 2018 एशियाई खेल में पुरुष एकल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में हारे, पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. वह पिछले महीने अपने नवीनतम टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में इंडोनेशिया के जोनाथ से हार गए थे. वह जुलाई में टोक्यो में जापान ओपन में भी वतनबे से पहले दौर में हारे थे.