Trending

एशिया कप : भारत-पाक की ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन, आज होंगे आमने-सामने

एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच आज मैच श्रीलंका के पल्लेकल में होगा।
भारत और पाक के बीच एशिया कप के इतिहास में अब तक कुल 13 मैच हुए है।

टीम इंडिया ने इनमें से 7 मैचों में बाजी मारी है, पांच बार पाक ने मैच जीता है। एक मैच कोई नतीजा नहीं निकला था। ऐसे में दोनों टीमों की टक्कर देखने ही बनती है।

पिछला मैच वनडे फॉर्मेट में एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 2018 में हुआ था, जिसे भारत ने 9 विकेट से जीता था। भारत इस टूर्नामेंट में अपने सफर का आगाज करेगी, पाकिस्तान ने पहला मैच जीत लिया है। पाक ने नेपाल को हराया था, अब टीम को भारत से भिड़ना है।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का ये बड़ा मैच अब से कुछ देर में शुरू होगा। इस मैच में टॉस भारत के समय के अनुसार दोपहर ढाई बजे होगा, मैच की पहली गेंद तीन बजे डाली जाएगी।

उस समय श्रीलंका में भी यही समय होगा, क्योंकि दोनों देशों की टाइमिंग में कोई अंतर नहीं है। अगर बारिश ने मैच में खलल डाला तो फिर मैच को देर से शुरू किया जा सकता है।

टीम इंडिया पाकिस्तान को 1984, 1988, 2008, 2010, 2012 में एक-एक और 2018 में दो बार हरा चुकी है। दूसरी तरफ पाक ने एशिया कप में भारत के खिलाफ पहला मैच 1995 में शारजाह के मैदान पर जीता था, इसके बाद पाक ने 2000, 2004, 2008 और 2014 में भी टीम इंडिया को मात दी थी।

भारत-पाक के बीच होने वाले इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है, साथ ही मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इसे हॉटस्टार पर देख सकेंगे, हॉटस्टार फ्री में 2023 एशिया कप के मैच स्ट्रीम कर रहा है

पाक संभावित प्लेइंग इलेवन

फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, आघा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस राऊफ

भारत संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह और मोहम्मद शमी