गौतम गंभीर ने बाबर आजम की तारीफ में बोली ये बात
एशिया कप में पाक ने शानदार आगाज करते हुए पहले ही मैच में 151 रनों की पारी खेली थी। बाबर का यह वनडे इंटरनेशनल में 19वां शतक था। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल की महज 102 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया है।
बाबर आजम ने सबसे कम पारियों में 19 वनडे इंटरनेशनल शतक मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। एशिया कप में आज भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा और इस मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बाबर आजम की जमकर तारीफ की है।
पाकिस्तान के खिलाफ गौतम गंभीर मैदान पर आक्रामक अंदाज में ही दिखे और ऐसे में उनका इस तरह का बयान काफी ज्यादा चर्चा में है।

उन्होंने बोला कि बाबर को किसी को कोई भी मैसेज देने की जरूरत नहीं है, वह अपने खेल से पहले ही दुनिया को मैसेज दे चुके है।
गंभीर ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर हो रहे डिसकशन के दौरान बोला, ‘बाबर आजम को कोई मैसेज देने की जरूरत ही नहीं है। उसने जो 104 मैच खेले है, उसमें सबको साफ संदेश दे दिया है।
अगर आप 104 मैचों में 19 शतक बनाते हो तो मुझे लगता है कि वह तीनों फॉर्मेट के टॉप-3 बैटर्स में रहेगा। तो ऐसे में उसेकोई संदेश देने की जरूरत ही नहीं है। बाबर आजम ने एशिया कप के पहले ही मैच में 151 रनों की पारी खेली थी। नेपाल के खिलाफ बाबर मैन ऑफ द मैच रहे थे।
उन्होंने पिछले मैच में वनडे इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में 19 शतक ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। बाबर आजम ने 102 वनडे इंटरनेशनल पारियों में 19 शतक लगाए हैं।
इसके अलावा पाक की ओर से सबसे अधिक वनडे इंटरनेशनल शतक मारने के मामले में वह दूसरे नंबर पर है, वह सईद अनवर से महज एक शतक ही पीछे है। सईद अनवर ने पाकिस्तान की ओर से 20 वनडे शतक ठोके है।