Trending

यूएस ओपन : दो सेट गंवाने के बाद नोवाक जोकोविच चौथे दौर में

यूएस ओपन के पुरुष एकल में नोवाक जोकोविच ने पहले दो सेट हारने के बावजूद जीत हासिल करके चौथे दौर में एंट्री ली। उन्होंने तीसरे दौर में लास्लो जेरे को साढ़े तीन घंटे तक चले मैच में 4-6, 4-6, 6-1, 6-1, 6-3 से हराया।

यह जोकोविच के करियर में आठवां अवसर है जबकि उन्होंने पहले दो सेट हारने के बाद मैच जीता। अपने करियर में पांच सेट तक चले मैचों में उन्होंने 38 बार जीत हासिल की है, 11 बार उन्हें हार मिली।

यह मैच शुक्रवार को शुरू हुआ और शनिवार को एक बजकर 30 मिनट पर खत्म हुआ। जोकोविच ने मैच के बाद बोला,” यकीन मानिए, यह मैच आखिरी शॉट तक तनावपूर्ण रहा।

US Open (@usopen)

शुरू में मेरे पास कोई विकल्प नहीं था, तीसरे सेट से मैंने बेहतर खेल दिखाया। जब मैंने तीसरे सेट में ब्रेक प्वाइंट लिया तो तब मुझे लगा कि मेरे पास मौका है।

महिला एकल में अमेरिका की कोको गॉफ ने तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में जीत हासिल करके चौथे दौर में जगह बनाई, चौथी वरीयता प्राप्त एलिना रायबाकिना को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

छठी वरीयता प्राप्त गॉफ ने पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी की और आखिरी 10 गेम जीतकर 32वीं वरीय एलिस मर्टन्स को 3-6, 6-3, 6-0 से मात दी।

पिछले वर्ष अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली गॉफ को फिर से अंतिम आठ में प्रवेश करने के लिए 33 वर्षीय कैरोलिन वोज्नियाकी की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2018 की विजेता वोज्नियाकी का संन्यास से लौटने के बाद यह तीसरा टूर्नामेंट है। चौथी वरीयता प्राप्त रायबाकिना तीसरे दौर से आगे बढ़ने में विफल रही।

उन्हें सोरेना क्रिस्टिया ने तीन सेट तक चले मैच में 6-3, 6-7 (6), 6-4 से हराया। क्रिस्टिया पहली बार अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंची है। उनका अगला मैच 15वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिच से होगा।

पुरुष वर्ग के अन्य मैचों में अमेरिका के 14वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने स्पेन के 21वीं वरीयता प्राप्त एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 6-1, 6-0, 3-6, 6-3 से मात दी।

अमेरिका के एक खिलाड़ी का क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना तय है क्योंकि पॉल का अगला प्रतिद्वंद्वी फ्लोरिडा का रहने वाला 20 वर्षीय खिलाड़ी बेन शेल्टन है। शेल्टन ने रूस के असलान करातसेव को 6-4, 3-6, 6-2, 6-0 से हराया।

कैलिफोर्निया के रहने वाले नौवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज़ और मैरीलैंड के रहने वाले 10वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो भी चौथे दौर में पहुंच गए है।

फ्रिट्ज़ ने चेक गणराज्य के क्वालीफायर जैकब मेन्सिच 6-1, 6-2, 6-0 से, टियाफो ने फ्रांस के 22वें वरीय एड्रियन मन्नारिनो को 4-6, 6-2, 6-3, 7-6 (6) से हराया।

महिला एकल में गत विजेता इगा स्वियातेक ने काजा जुवान को 49 मिनट में 6-0, 6-1 से, वोज्नियाकी ने जेनिफर ब्रैडी को 4-6, 6-3, 6-1 से और फ्रेंच ओपन उपविजेता कैरोलिना मुचोवा ने टेलर टाउनसेंड को 7-6 (0), 6-3 से हराया।