Trending

हार्दिक-ईशान संकटमोचक, रोहित-विराट फ्लाप, भारत के 266 रन

श्रीलंका के पल्लेकल में एशिया कप के तीसरे और भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच में भारतीय टीम 48.5 ओवर में 266 रन ही बना सकी। इस मैच की पहली पारी में बारिश की बाधा पड़ी तो जब पाकिस्तान की पारी शुरू होनी थी तो फिर बारिश शुरू हो गई और समाचार लिखे जाने तक मैच शुरू नहीं हो सका था।

पल्लेकेल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. भारत की ओर से ईशान किशन ने 82 और हार्दिक पांड्या ने 87 रनों की अहम पारी खेली।

एक समय भारत के एक समय 11.2 ओवर में तीन विकेट पर 51 रन थे। हालांकि ईशान किशन ने 82 और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी की। अंत में जसप्रीत बुमराह ने भी 16 रनों का योगदान दिया.

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी जो बेहद खराब रहा. 10 ही ओवर में भारत के तीन बड़े प्लेयर्स के विकेट चले गए थे.

कप्तान रोहित शर्मा 11 रन और विराट कोहली 4 रन बनाकर आउट हुए. इन दोनों को शाहीन शाह अफरीदी ने चलता किया. पाक से शाहीन अफरीदी ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए, हरिस रउफ 3 और नसीम साह को 3-3 विकेट मिले।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

वहीं नंबर वन पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर को हरिस रऊफ ने फखर जमां के हाथों कैच आउट करवाया. अय्यर 14 रन बनाकर आउट हुए. गिल को 10 रनों के स्कोर पर हरिस रऊफ ने पवेलियन भेजा. भारत के लिए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने संकटमोचक की भूमिका निभाई.

ईशान किशन उस समय बल्लेबाजी करने आए जब भारत ने 48 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे. हार्दिक तब बल्लेबाजी करने आए जब भारत के 66 रन पर 4 विकेट थे।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

ईशान ने यहां से एक छोर से रनों की गति को तेज रखने के साथ पाक गेंदबाजों को उनपर दबाव नहीं बनाने दिया और उप-कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार पहुंचाया.

हरिस रऊफ ने ईशान किशन को 82 रन पर आउट कर दिया. हार्दिक 87 रन पर शाहीन अफरीदी का शिकार बने. जसप्रीत बुमराह ने 16 गेदों को योगदान दिया.