पुरुष हॉकी : पाक को 2-0 से मात देकर भारत ने जीता एशिया कप का खिताब
भारत और पाकिस्तान के बीच पुरूष हॉकी 5 एशिया कप के फाइनल में दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक एक दूसरे को बराबरी की टक्कर दी। इसके बाद रोमांचक पेनाल्टी शूटआउट में भारत ने बाजी मारते हुए 2-0 की जीत से जीता।
मैच में निर्धारित समय तक स्कोर 4- 4 से बराबर था। इस जीत के साथ ही भारत ने एफआईएच पुरूष हॉकी 5 विश्व कप 2024 में एंट्री हो गई है। भारत से मोहम्मद राहील (19वां और 26वां), जुगराज सिंह (सातवां) और मनिंदर सिंह (10वां मिनट) ने निर्धारित समय में गोल किए।

गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने शूटआउट में गोल किए। पाक के लिए निर्धारित समय में अब्दुल रहमान (पांचवां), कप्तान अब्दुल राणा (13वां), जिकरिया हयात (14वां) और अरशद लियाकत (19वां) ने गोल दागे।
भारत ने शनिवार को ही सेमीफाइनल में मलेशिया को 10-4 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में ओमान को 7-3 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।
भारत को टूर्नामेंट के एलीट पूल चरण के मैच में पाकिस्तान से 4-5 से हारी थी। भारत की तरफ से सेमीफाइनल में मोहम्मद राहील (नौवें, 16वें, 24वें, 28वें मिनट), मनिंदर सिंह (दूसरे मिनट), पवन राजभर (13वें मिनट), सुखविंदर (21वें मिनट), दिप्सन टिर्की (22वें मिनट), जुगराज सिंह (23वें मिनट) और गुरजोत सिंह (29वें मिनट) ने गोल किए।
मलेशिया से कप्तान इस्माइल आसिया अबू (चौथे मिनट), अकहिमुल्लाह अनवर (सातवें, 19वें मिनट), मोहम्मद दिन (19वें मिनट) में गोल किए थे।