वनडे वर्ल्ड कप के लिए जल्द घोषित हो सकती है भारतीय टीम
अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई आज टीम की घोषणा कर सकती है। इस मेगा इवेंट के लिए सेलेक्शन कमिटी टीम का चयन कर सकती है। किसी भी प्रकार का कोई सरप्राइज टीम सेलेक्शन में देखने को नहीं मिलने वाला है और संभावित टीम सभी के सामने है।
केएल राहुल को वैसे तो अंतिम 15 में अभी जगह मिलेगी, वे अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम मैच तक फिट नहीं होते है तो फिर संजू सैमसन उनको रिप्लेस कर सकते है।
बोर्ड 27 सितंबर तक अपनी टीमों में बदलाव कर सकते है। टीम में किसी भी बदलाव के लिए आईसीसी की टेक्निकल कमिटी से अनुमति लेनी होगी।

सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन अजीत अगारकर ने जो टीम एशिया कप के लिए चुनी थी। उनमें से तीन प्लेयर्स को बाहर किया जाएगा और बाकी 15 प्लेयर्स को वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया जाएगा। वे तीन खिलाड़ी कौन से है, जो बाहर बैठेंगे, इसकी जानकारी लगभग स्पष्ट है।
एक समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रोविजनल स्क्वॉड का ऐलान आज होगा और 27 सितंबर तक टीम में बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि फाइनल फिफ्टीन में तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन नहीं होंगे, जिन्हें एशिया कप के लिए चुना गया था।
संजू सैमसन एशिया कप के लिए ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर गए है, तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा 17 सदस्यीय टीम में थे। इन प्लेयर्स को छोड़कर बाकी 15 खिलाड़ी सीधे वर्ल्ड कप के लिए चुने जाएंगे, सिर्फ केएल राहुल पर विचार किया जाएगा।
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट की मानें तो पाक के खिलाफ हुए मैच के बाद एक मीटिंग हुई है, जिसमें वर्ल्ड कप के लिए टीम को फाइनल किया गया है।
जल्द आधिकारिक तौर पर टीम का नाम सामने आ जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हुआ। ऐसे में बीसीसीआई के अधिकारियों, चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट की एक बैठक हुई, जिसमें टीम फाइनल हुई है।
वनडे वर्ल्ड कप (भारत की संभावित टीम)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह