वनडे वर्ल्ड कप की टीम में यूपी के इस खिलाड़ी को मिलेगी जगह !
एशिया कप के बाद भारत को वर्ल्ड कप भी खेलना है। एक रिपोर्ट के अनुसार वनडे वर्ल्ड कप की टीम से केवल संजू सैमसन को जगह नहीं दी गई है, तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा इस टीम में नहीं होंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन को अवसर मिला है।

बल्लेबाजी में रोहित शर्मा शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर के अलावा सूर्यकुमार यादव को भी जगह मिली है। जानकारी के अनुसार वर्ल्ड कप में कौन-कौन भारत के खिलाड़ी होंगे ये लगभग तय हो गया है। एशिया कप के दौरान सेलेक्शन कमेटी ने भारत के 15 प्लेयर्स को चुन लिया है।
ये लिस्ट मीडिया के सामने पेश नहीं हुई है, देश के जाने-माने इंग्लिश न्यूज पेपर की एक रिपोर्ट से पता चला है कि इस टीम में केएल राहुल अपनी जगह बनाने में सफल रहे है।
टीम में ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर को अवसर मिला है, तेज गेंदबाजी के तौर पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज की तिकड़ी टीम को मजबूती देगी। यूपी के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।
कुलदीप यादव भारतीय पिचों पर खतरनाक साबित हो सकते है। चाइन मैन के नाम से मशहूर कुलदीप यादव हालिया फॉर्म शानदार रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज