Trending

डूरंड कप : मोहन बागान रिकॉर्ड 17वीं बार विजेता, ईस्ट बंगाल से लिया पुरानी हार का बदला

डूरंड कप में कोलकाता के क्लब मोहन बागान ने कोलकाता के सॉल्टलेक स्टेडियम में हुए फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 से मात दी। इस टूर्नामेंट का खिताब जीतकर मोहन बागान ने इतिहास रचा। वह रिकॉर्ड 17वीं बार विजेता बना है।

दोनों टीमें के बीच 2004 डूरंड कप फाइनल में भी टक्कर हुई थी, जिसमें ईस्ट बंगाल ने 2-1 की जीत हासिल की थी। मोहन बागान ने उस हार का बदला भी ले लिया है। वह इस वर्ष इंडियन सुपर लीग में भी विजेता बनी थी।

दूसरी तरफ ईस्ट बंगाल ने इस वर्ष टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल से पहले उसने पांच मैच खेले थे और चार में जीते थे। एक मैच ड्रॉ रहा था।

Mohun Bagan Super Giant (@mohunbagansg)

उसने लीग राउंड में मोहन बागान को मात दी थी, टीम फाइनल में उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकी। उसे टूर्नामेंट के इस संस्करण में पहली हार फाइनल में मिली।

मोहन बागान के लिए मैच में इकलौता गोल दिमित्री पेट्रेटोस ने किया। उन्होंने 71वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाला। मोहन बागान टीम ने करीब आधे घंटे तक 10 प्लेयर्स से खेलते हुए खिताब जीता। मोहन बागान ने 17वीं बार खिताब जीतकर ईस्ट बंगाल के ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। ईस्ट बंगाल टीम 16 बार विजेता बन चुकी है।

Mohun Bagan Super Giant (@mohunbagansg)

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने सात और जेसीटी एफसी ने पांच बार खिताब जीता है। ईस्ट बंगाल टीम के पास 2004 के बाद पहली बार विजेता बनने का मौका था, उसे निराशा हाथ लगी। दूसरी तरफ, मोहन बागान टीम साल 2000 के बाद पहली बार खिताब जीतने में सफल हुई है।