Trending

इस वजह से बढ़ी एशियाई क्रिकेट परिषद की मुश्किलें

पाकिस्तान इस बार एशिया कप का आयोजन कर रहा है, हाइब्रिड मॉडल पर हो रहे टूर्नामेंट के अधिकतर मैच श्रीलंका में होने वाले है। पाक में चार मैच होंगे, श्रीलंका में कुल 9 मैच होंगे।

पाक का सुपर-4 चरण का पहला मैच छोड़कर एशिया कप के सुपर-4 चरण के सभी मैच कोलंबो में खेले जाने वाले है। यहां तक कि टूर्नामेंट का फाइनल कोलंबो में ही होना है, जिसके कारण एशियाई क्रिकेट परिषद की मुश्किलें बढ़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप के मैच आयोजित करवाने के लिए जब एसीसी सदस्य श्रीलंका को दूसरे विकल्प के रूप में देख रहे थे तभी श्रीलंका क्रिकेट ने दांबुला में मैच रखने का सुझाव दिया था, जहां अन्य जगहों से कम बारिश देखने को मिलती है।

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारी बारिश ने एशियन क्रिकेट काउंसिल की मुश्किलें बढ़ा दी है। श्रीलंका के पल्लेकल में हुए मैच में बारिश के खलल के बाद अब एसीसी सुपर 4 चरणों के वेन्यू में बदलाव पर विचार कर रहा है।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, एसीसी भारी बारिश की वजह से एशिया कप सुपर 4 मैचों को कोलंबो से बाहर स्थानांतरित करने पर विचार कर रही है।

टूर्नामेंट के सुपर-4 चरण के मैच पल्लेकेले या दांबुला में हो सकते है। इस पर अंतिम फैसला अगले कुछ दिन में लिया जाएगा, क्योंकि कोलंबो में मैच 9 सितंबर को है।