व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश लौटे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह
व्यक्तिगत कारणों की वजह से भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत वापस आ गए है। फैन्स के लिए अच्छी खबर ये है कि शायद उन्हें एशिया कप सुपर-4 चरण के लिए टीम में जगह मिल सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट है, व्यक्तिगत कारणों के चलते वह नेपाल के खिलाफ होने वाले मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार वह भारत के सुपर-4 चरण के मुकाबलों में लौटेंगे।
बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद शमी खेलेंगे। भारत का एशिया कप में अगला मैच से है, जो कि सोमवार को होगा। एक क्रिकेट साइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में बोला गया, “वे (भारत) जसप्रीत बुमराह के बिना होंगे, जो केवल एक मैच के लिए व्यक्तिगत कारणों से घर लौटे है।

बुमराह पूरी तरह फिट है और अगर भारत सुपर-चार चरण में जगह बनाता है तो वह मैदान पर उतरेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। इस मैच में जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी करने का अवसर नहीं मिला, उन्होंने बल्लेबाजी में अपना दम दिखाया।
उन्होंने 14 गेंद में 16 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके मारे। बुमराह के चलते भारत 266 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।
बुमराह ने पिछले महीने आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया की कमान संभाली थी। वह पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कमर के निचले हिस्से में लगी चोट (स्ट्रेस फ्रैक्चर) की वजह से करीब 11 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे। इस सीरीज में वह काफी अच्छी लय में दिखे थे।