Trending

यूपी टी-20 : जीत के साथ लखनऊ फाल्कन्स ने हासिल किए दो अहम अंक

लखनऊ। कप्तान प्रियम गर्ग (54) की पारी के बाद आराध्य यादव (50) और हर्ष त्यागी (46) की शानदार पारियों से लखनऊ फाल्कन्स ने यूपी टी-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स को दो विकेट से हराया, साथ ही लखनऊ टीम ने दो अंक हासिल कर लिया।

इस मैच में लखनऊ फाल्कन्स के बल्लेबाजों ने जोरदार खेल दिखाया है। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

कानपुर सुपरस्टार्स ने अंश यादव (61), सौरभ दुबे (56) और समीर रिज़वी (69) अर्धशतकों से 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाया, जवाब में लखनऊ फाल्कन्स ने आठ विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर दो विकेट से जीत अपने नाम की।

इस तरह से लखनऊ ने टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की है। कानपुर के ग्रीन पॉर्क स्टेडियम पर हो रहे टूर्नामेंट के इस मैच में कानपुर सुपरस्टार्स के द्वारा रखे गए 222 रनों का हासिल करने के लिए लखनऊ फाल्कन्स ने शुरुआती पांच ओवरों मैच का रूख अपनी ओर कर दिया।

UP T20 League @t20uttarpradesh

सलामी बल्लेबाज आंजनेय सूर्यवंशी 15 गेंद पर नौ चौकों से 39 रन बनाकर कानपुर सुपरस्टार्स के गेंदबाजों को मुश्किल में डाला।

उन्होंने सलामी बल्लेबाज हर्ष त्यागी के (31 गेंदों पर 46 रनों) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 58 रन की पार्टनरशिप कर अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। कप्तान प्रियम गर्ग ने 27 गेंदों पर चार छक्के व चार चौके मारते हुए 54 रन ठोंक डाले।

शानदार फॉर्म में चल रहे आराध्य यादव ने फिर से 24 गेंदों पर चार चौके व तीन छक्के जड़ते हुए 50 रन बना डाले। इन पारियों से लखनऊ फाल्कन्स ने इस मैच को अंतिम ओवर में जीता। विनीत पवार ने चार विकेट झटके।