गोवा में बीसीसीआई की एजीएम 25 सितंबर को, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली: गोवा में बीसीसीआई की यह सालाना आम बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक का आयोजन 25 सितंबर को होगा।
एजीएम से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि बीसीसीआई में कुछ फेरबदल हो सकते है। वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए ऐसा कुछ होने की संभावना ना के बराबर ही है।
सभी अधिकारी अपने-अपने पदों पर बनें रहेंगे और कमान बीसीसीआई के सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी के हाथों में ही रहेगा। बैठक से पहले ही यह घोषणा कर दी गई है कि सभी अधिकारी अपने पद पर बने रहेंगे।

बीसीसीआई की पिछली एजीएम 22 अक्टूबर 2022 को हुई थी। इस वर्ष 27 मई को विशेष आम सभा (एसजीएम) का आयोजन हुआ था। एजीएम के एजेंडा में पहला बिंदू बैठक में लिए फैसलों को अंतिम रूप देना है।
आगामी बैठक के एजेंडे में कुल 18 बिंदु हैं जिसमें लोकपाल और आचरण अधिकारी की नियुक्ति के साथ-साथ पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देना भी है।
एजेंडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में बीसीसीआई के प्रतिनिधि की नियुक्ति, क्रिकेट समितियों, स्थायी समितियों और अंपायर समिति की नियुक्तियां भी है। बीसीसीआई एजीएम में आम सभा के दो प्रतिनिधियों का चुनाव और उन्हें शामिल किया जाएगा।
साथ ही आईपीएल की संचालन परिषद में भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आईसीए) के एक प्रतिनिधि को शामिल किया जाएगा। एजेंडे में 2022-23 के लिए कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट और ऑडिट खातों तथा 2023-24 के लिए वार्षिक बजट को स्वीकार करना भी है।