तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पापा बने, बेटे का नाम रखा अंगद
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी और फेमस स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। बुमराह एशिया कप में भाग ले रहे है। सोमवार को वह तीन दिन के लिए मुंबई लौटे थे।
दरअसल बुमराह अपने बेटे के जन्म के लिए ही मुंबई आये थे। वह तीन दिन में वापस भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। बुमराह ने सोशल मीडिया पर अपने, संजना और बेटे अंगद के हाथ ही फोटो साझा करते हुए उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बताया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच 2 सितंबर को हुआ था, जो बारिश की वजह से रद्द हो गया था। भारतीय पारी पूरी हो गई थी, इसके बाद बारिश के चलते पाकिस्तान की पारी में एक ओवर की भी गेंदबाजी नहीं हो पाई थी। इस तरह से बुमराह को एशिया कप में अभी तक गेंदबाजी करने का मौका ही नहीं मिला है।

बुमराह और संजना ने अपने बेटे का नाम अंगद जसप्रीत बुमराह रखा है। बुमराह ने यह फोटो साझा करते हुए कैप्शन लिखा, ‘हमारी छोटी सी फैमिली, थोड़ी बढ़ गई है। हम बहुत ज्यादा खुश है, सुबह हमने अपने परिवार में बेटे का स्वागत किया। अंगद जसप्रीत बुमराह। हम बहुत-बहुत खुश है।