Trending

चीन में प्रशिक्षण शिविर के लिए भारतीय मुक्केबाजी टीम रवाना

एशियाई खेल से पहले भारतीय मुक्केबाजी दल 17 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रशिक्षण शिविर के लिए चीन के वुइशान शहर के लिए निकला। भारतीय दल में 13 मुक्केबाज और 11 सहयोगी स्टाफ सदस्य है।

आरईसी लिमिटेड द्वारा समर्थित प्रशिक्षण शिविर 3 सितंबर से 20 सितंबर, 2023 तक निर्धारित है, टीम एशियाई खेल में हिस्सा लेने के लिए हांग्जो के लिए निकलेगी, जो 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित होगी।

Boxing Federation @BFI_official

बॉक्सिंग फेडरेशन ने अपने आधिकारिक हैंडल ने बॉक्सिंग दल के प्रस्थान का ऐलान करने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “हमारा #AsianGames दल @RECLindia द्वारा समर्थित 17 दिनों के लंबे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रशिक्षण शिविर के लिए चीन के वुइशान शहर के लिए रवाना हुआ। हांग्जो, चीन में एशियाई खेल 2022 से पहले। शुभकामनाएँ चैंप्स।

एशियाई खेल भारतीय दल : पुरुष: दीपक (51 किग्रा), सचिन (57 किग्रा), शिव थापा (63.5 किग्रा), निशांत देव (71 किग्रा), लक्ष्य चाहर (80 किग्रा), संजीत (92 किग्रा) और नरेंद्र (+92 किग्रा)

महिला: निकहत ज़रीन (50 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा), परवीन (57 किग्रा), जैस्मीन (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (66 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा)