स्विटजरलैंड टूरिज्म ने नीरज चोपड़ा को इस वजह से किया सम्मानित
स्विटजरलैंड टूरिज्म की तरफ से डायमंड लीग फाइनल के लिए मैगलिंगन (स्विटजरलैंड) में तैयारियां कर रहे जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
उन्होंने हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में 88.17 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीरज यहां के एडवेंटर स्पोर्ट्स और यहां की खूबसूरती का आनंद उठा रहे है।

नीरज ने यहां के एडवेंचर स्पोर्ट्स स्काईडाइविंग, कैनोय जंपिंग, जेटवोटिंग, पैराग्लाइडिंग के अपने अनुभव को भी साझा किया है। वो मैगलिंगन में 12 दिन के लिए तैयारियां करेंगे। फिर वह डायमंड लीग का फाइनल खेले यूगेन (अमेरिका) जाएंगे।
वह ओलंपिक और विश्व विजेता बनने वाले दुनिया के तीसरे जेवलिन थ्रोअर बने। स्विटजरलैंड टूरिज्म के पास्कल प्रिंज ने बोला कि, हम नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए अपने गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहे है। हम उन्हें अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते है।