एशिया कप : सुपर-4 की दौड़, अफगानिस्तान और श्रीलंका के सामने होगी ये चुनौती
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच होगा। मैच की शुरुआत भारतीय टाइमिंग के अनुसार, दोपहर 3:00 बजे से होगी। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। अगर श्रीलंका यह मैच जीतता है तो उसकी अफगानिस्तान पर लगातार तीसरी वनडे जीत होगी।
दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में इसी वर्ष जून में आमने-सामने हुई थी, तीन मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से जीत मिली थी। श्रीलंका ने अपने पिछले 11 वनडे मैच जीते है।
अगर श्रीलंका यह मैच जीतता है तो उसकी लगातार 12 जीत होगी अफगानिस्तान को उसके आखिरी पांच वनडे मैचों में हार मिली है।

ग्रुप बी में सुपर-4 की दौड़ रोमांचक हो गई है। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को बड़े अंतर से मात देकर सुपर-4 में क्वालिफाई कर लिया, ग्रुप-बी में एक ही टीम की जगह बची है। श्रीलंका और अफगानिस्तान में जंग होगी।
श्रीलंका का एशिया कप में यह दूसरा मैच है, उसने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से मात दी थी। अफगानिस्तान अपने पहले मैच में बांग्लादेश से हारी थी।
अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच अभी तक 10 वनडे खेले जा चुके है। श्रीलंका ने 6 और अफगानिस्तान ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है।
एक मैच कोई नतीजा नहीं निकला। अफगानिस्तान ने पहली बार 2014 के एशिया कप में भाग लिया था। एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में दोनों के बीच 2 मैच हुए। एक में अफगानिस्तान और एक में श्रीलंका को जीत मिली।
इस वर्ष वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान टॉप स्कोरर रहे है। फजल हक फारूकी टॉप विकेटटेकर रहे है। श्रीलंका के लिए टॉप ऑर्डर बैटर पथुम निसांका ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए है।
वानिन्दु हसरंगा टॉप विकेटटेकर रहे है, वो चोट की वजह से एशिया कप में नहीं खेल रहें है। उनके बाद महीश तीक्षणा ने 25 विकेट लिए है।
इस पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत के ओवरों में थोड़ी मदद मिलती है, बीच के ओवर में स्पिन गेंदबाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते है।
लाहौर में ज्यादातर समय धूप खिली रहने और काफी गर्म मौसम रहने का अनुमान है। तापमान 25 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बारिश की 6% आशंका है।
अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, करीम जनत, फजल हक फारूकी, मुजीब उर रहमान और गुलबदीन नैब
श्रीलंका संभावित प्लेइंग इलेवन : दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलाल्गे, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और कसुन रजिथा