Trending

वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे क्विंटन डी कॉक

अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत में एक महीने का टाइम बचा हुआ है। वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमें तैयारी कर रही है। वहीं वर्ल्ड कप से पहले ही क्विंटन डी कॉक ने संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि, क्विंटन डी कॉक वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखेंगे और वर्ल्ड कप बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

वैसे इससे पहले भी कई खिलाड़ी वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके है और अपनी टीम के लिए टी20 और टेस्ट खेलते हुए दिखते है। दरअसल क्विंटन डी कॉक ने वनडे फॉर्मेट से इसलिए संन्यास ले रहे है क्योंकि अब वो अपना सारा फोकस टी-20 मैच में लगाने चाहते है।

क्विंटन डी कॉक के संन्यास लेने पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के डायरेक्टर हनोक नक्वे ने डी कॉक की तारीफ करते हुए बोला कि, “क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के बहुत अच्छे खिलाड़ी रहे है।

उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली से कई रिकॉर्ड बनाए है और कई सालों तक टीम के प्रमुख सदस्य रहे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी भी और यह एक ऐसा सम्मान है जिसे बहुत कम लोग संभाल पाते है। हम वनडे क्रिकेट से पीछे हटने के उनके फैसले को समझते है और हम वर्षों से उनकी सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहते है।

हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते है, फिर भी उन्हें टी-20 क्रिकेट में प्रोटियाज़ का प्रतिनिधित्व करते देखने के लिए उत्सुक है। बात करें अगर क्विंटन डी कॉक के इंटरनेशनल करियर की तो उन्होंने अभी तक दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए 54 टेस्ट खेले है जिसमें उन्होंने 38.82 की औसत से 3300 रन बनाए है।

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए 140 वनडे खेलें है जिसमे 44.86 की औसत से 5966 रन बनाए है। साथ ही डी कॉक ने वनडे में 17 शतक मार चुके है। डी कॉक ने अबतक 80 टी-20 खेलें है जिसमें उन्होंने 1 शतक से 2277 रन बनाए है।