चाइना ओपन : प्रणॉय व सेन की हार, भारतीय चुनौती का अंत
चाइना ओपन बैडमिंटन में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणॉय और लक्ष्य सेन पुरुष एकल मैच में हारने के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
एचएस प्रणॉय की हार के बाद कनाडा ओपन के चैंपियन लक्ष्य सेन इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में भारत की दूसरी उम्मीद थे, इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में ही उन्हे डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन के ख़िलाफ़ 78 मिनट तक चले मैच में 23-21, 16-21, 21-9 से हार मिली।
विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में छठे नंबर पर काबिज भारतीय शटलर एचएस प्रणॉय को 66 मिनट तक चले मैच में मलेशियाई शटलर एन जी योंग से 12-21, 21-13, 18-21 से हार मिली।

विश्व रैंकिंग के 22वें नंबर के मलेशियाई खिलाड़ी ने पहले गेम को जीत कर भारतीय शटलर पर दबाव क़ायम किया। दूसरे गेम में प्रणॉय ने वापसी की और मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
तीसरे और निर्णायक गेम में भारतीय खिलाड़ी ने जी योंग के सामने मुश्किल चुनौती पेश की, मलेशियाई शटलर ने प्रणॉय के ख़िलाफ़ शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे और निर्णायक गेम को जीता। पहले राउंड में डेनिश खिलाड़ी ने शुरुआती बढ़त के साथ राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चैंपियन लक्ष्य सेन को दबाव में डाल दिया।
यह गेम रोमांच से भरपूर रहा और आख़िरी पड़ाव तक दोनों शटलरों ने दर्शकों का उत्साह बढाए रखा, डेनिश खिलाड़ी ने 23-21 से जीत हासिल कर मैच में 1-0 की बढ़त ली।
भारतीय शटलर ने दूसरे गेम में शानदार वापसी करते हुए मैच में 1-1 की बराबरी कर ली, तीसरे और निर्णायक गेम में उन्हें विश्व रैंकिंग के 10वें नंबर के डेनमार्क के शटलर से हार गए।
एक अन्य पुरुष एकल मैच में प्रियांशू राजावत को भी निराशा हाथ लगी। विश्व रैंकिंग में 28वें नंबर के भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी को इंडोनेशिया के शेसर हिरेन रुस्ताविटो से सीधे गेम में हार मिली।
41 मिनट तक चले मैच में इंडोनेशियाई खिलाड़ी से भारतीय शटलर को 13-21, 24-26 से हारे। त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी को भी पहले राउंड में हार मिली।
इस टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय महिला युगल जोड़ी को चेन किंग चेन और जिया यी फैन की स्थानीय जोड़ी से सीधे गेम में शिकस्त मिली।
भारतीय जोड़ी को विश्व की नंबर 1 जोड़ी ने 21-18, 21-11 से हराया। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को अपनी दावेदारी पेश करेगी।