Trending

मैच फिक्सिंग के आरोप, पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके अरेस्ट

नई दिल्ली। मैच फिक्सिंग के आरोपों में पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय मीडिया ने बताया है कि सचित्रा सेनानायके को खेल मंत्रालय की विशेष जांच ईकाई के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार किया गया।

जानकारी मिल रही है उनको 2020 में लंका प्रीमियर लीग के दौरान मैच करने की कोशिश करने का आरोप लगा था। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने दो और प्लेयर्स को मैच फिक्सिंग मे शामिल होने के ऑफर देते हुए उकसाया था।

इसके बाद कोर्ट ने 3 हफ्ते पहले सेनानयके के विदेश जाने पर भी रोक लगा थी। छह सितम्बर को उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि उनपर आरोप लगा है कि उन्होंने टेलीफोन के जरिए 2 प्लेयर्स से मैच फिक्स करने के लिए संपर्क किया था। मामला श्रीलंका की कोर्ट में पहुंच गया था और कोर्ट ने तब उनको देश छोडऩे पर रोक लगा दी थी। वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों से उन्होंने साफ इनकार किया था।

इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के लिए 49 वनडे मैचों में 35.35 के औसत से 53 विकेट झटके। सेनानायके ने 24 टी-20 में खेलते हुए 25 विकेट झटके लिए और उन्होंने श्रीलंका की ओर से 1 टेस्ट में भी खेलने का अवसर मिला। अब उनका करियर लगभग खत्म होता हुआ दिख रहा है।