वर्ल्ड कप : अगले चरण की टिकट बिक्री के लिए बीसीसीआई ने की बड़ी घोषणा
आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप के लिए टिकट बिक्री के अगले चरण में बीसीसीआई 400,000 टिकट जारी करेगा। बीसीसीआई ने मेजबानी करने वाले राज्य संघों के साथ चर्चा के बाद, इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट के लिए लगभग 400,000 टिकट जारी करने का ऐलान किया है।
बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी अब वर्ष के क्रिकेट महाकुंभ को देखने के लिए अपनी सीटें सुरक्षित कर सकते है।

फैन्स को अपने टिकट सुरक्षित करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, क्योंकि इस आयोजन में अत्यधिक वैश्विक रुचि को देखते हुए टिकटों की भारी मांग होने की उम्मीद है।
इसका उद्देश्य अधिक से अधिक उत्साही क्रिकेट फैन्स को शामिल करना और इस ऐतिहासिक आयोजन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप के सभी मैचों के लिए टिकटों की सामान्य बिक्री 8 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगी।
फैन्स आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट https://tickets.cricketworldcup.com पर जाकर टिकट खरीद सकते है। क्रिकेट फैन्स को अगले चरण में टिकटों की आगे की बिक्री के बारे में उचित समय पर सूचित किया जाएगा।