एशिया कप : अगले कुछ दिनों तक श्रीलंका के कोलंबो में ऐसा रहेगा मौसम
एशिया कप के ग्रुप स्टेज के 6 मैच होने के बाद एक मैच सुपर 4 का था। 7 में से चार मैच पाकिस्तान में होंगे, तीन मैचों का आयोजन श्रीलंका ने किया। जो मैच श्रीलंका में हुए, उन सभी में बारिश ने खलल डाला।
सुपर 4 का आगाज हो चूका है, अगला मैच 9 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होगा। इसके अगले दिन भारत और पाक का मैच शेड्यूल है, 12 सितंबर को दोबारा से भारत मैदान पर होगी। ये मैच श्रीलंका के खिलाफ होगा।

भारत पाक मैच रद्द करना पड़ा था, नेपाल के खिलाफ भारत का मैच छोटा करना पड़ा था। श्रीलंका में बाकी मैच होने है, लेकिन बारिश बड़ा खतरा बनी हुई है। फाइनल सहित सभी 6 मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेले जाने है।
एक रिपोर्ट की मानें तो आज यानी 7 सितंबर को कोलंबों में बारिश होने की संभावना 80 फीसदी है। 8 सितंबर को बारिश की संभावना 30 प्रतिशत से कम है, हालांकि, पूरा मैदान कवर किया गया है।
बारिश सात सितंबर को खूब हुई, जिसकी वजह से भारत इंडोर प्रैक्टिस सेशन आयोजित करना पड़ा। 9 सितंबर को बारिश की संभावना 60 फीसदी है, बारिश रुक-रुककर हो सकती है।
अगर बात भारत और पाक के बीच मैच की करें तो ये 10 सितंबर को होगा और उस दिन बारिश की संभावना 80 फीसदी तक है तो मैच में खलल पड़ सकता है। मैच के समय पर यही फोरकास्ट रहने वाला है। ऐसे में साफ कहा जा सकता है कि बारिश एक बड़ा खतरा इस समय एशिया कप पर है।
सुपर 4 के कुछ मैचों को दांबुला और पल्लेकेले में आयोजित कराने की बात बोली जा रही थी, एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है, क्योंकि टीम, ब्रॉडकास्टर, कमेंटेटर्स वगेराहा को इतने कम समय पर अरेंज करने में परेशानी होगी।