एशिया कप : पाक के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम ने किया इंडोर अभ्यास
एशिया कप का सुपर-4 राउंड शुरू हो चुका है, जिसके पहले मैच में पाक ने बांग्लादेश को मात देकर फाइनल की तरफ अपना कदम बढ़ा दिया है. अब उसका मैच 10 सितम्बर को भारत के खिलाफ होगा.
रोहित शर्मा एंड कंपनी ने इंडोर प्रैक्टिस की जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी शामिल रहे. दो पड़ोसी देशों की टीमों के बीच इस मैच को लेकर क्रिकेट फैन्स में काफी जोश का माहौल है.
टीम इंडिया के प्लेयर्स ने भी उनके जोश को हाई करने के लिए कोलंबो में इंडोर प्रैक्टिस शुरू कर दी है. बताते दें कि, बीसीसीआई ने टीम इंडिया के अभ्यास की फोटोज अपने आधिकारिक ट्विटर पर साझा की है.

भारत और पाक के बीच होने वाले इस हाई वोल्टेज मैच से लीग चरण के दौरान दोनों देशों के बीच हुआ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.
बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई फोटोज में कप्तान रोहित, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, राहुल, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, शुभमन गिल और उपकप्तान हार्दिक पंड्या नजर आ रहे है.
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल एशिया कप के ग्रुप चरण में पाक और नेपाल से हुए मैच में नहीं खेलने की वजह से टीम इंडिया के साथ श्रीलंका नहीं आए थे जिसके कारण वे इन मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे.
सुपर-4 में पाक के खिलाफ मैच से पहले वे इंडोर प्रैक्टिस कर रहे है. ऐसे में राहुल पाक के खिलाफ टीम की अंतिम एकादश में लौट सकते है. पाक भिड़ंत से पहले राहुल पूरी तरह फिट दिख रहे है. इसके साथ ही राहुल विश्व कप टीम में भी चुने गए है.