Trending

किंग्स कप : सेमीफाइनल में इराक से करीबी अंतर से हारा भारत

किंग्स कप के फाइनल में इराक ने भारतीय फुटबॉल टीम को करीबी अंतर से हराया। थाईलैंड के चियांग मे स्टेडियम का ये 700वां मैच था। किंग्स कप के सेमीफाइनल में भारत और इराक की टक्कर देखने को मिली।

पहले मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। पेनल्टी शूटआउट हुआ तो भारत की टीम उसमें एक गोल से पिछड़ गई। भारत ने चार बार, इरान ने पांच बार गेंद को नेट में पहुंचाया।

Indian Football Team (@IndianFootball)

दोनों टीमों के बीच ये मैच कड़ा हुआ। इतिहास को देखें तो इराक के खिलाफ भारत एक भी मैच नहीं जीता है और इस बार भी ऐसा ही हुआ। 7 में से भारत 5 मैच हारा है और दो ड्रॉ रहे है।

भारत ने इस वर्ष में अभी टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया था और सभी टूर्नामेंटों में जीत दर्ज की थी। इनमें ट्राई-नेशन इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट, इंटरकांटिनेंटल कप और सैफ चैंपियनशिप शामिल है।

भारत को इराक के खिलाफ किंग्स कप में भारत को सेमीफाइनल में हार मिली। भारत ने अच्छी लड़ाई लड़ी, फीफा रैंकिंग में भारत से 29 स्थान ऊपर बैटी इराक ने हरा दिया।

2-2 की बराबरी पर जब मैच खत्म हुआ तो भारत ने पेनल्टी शूटआउट में पहला गोल करने की कोशिश की, पहले अटेम्प्ट में गोल नहीं हुआ।

इसके बाद लगातार चार बार गेंद को नेट्स में पहुंचाया, दूसरी तरफ इराक ने पांचों बार गेंद को नेट्स में पहुंचाया और शुरुआत से मिली 1-0 की बढ़त आगे 5-4 पर जाकर खत्म हुई और इस तरह भारत हारी। इस मैच में भारत के रेगुलर कैप्टन सुनील छेत्री उपलब्ध नहीं थे, क्योंकि वे हाल ही में पिता बने है।