यूएस ओपन : रोहन बोपन्ना फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
यूएस ओपन में भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने इतिहास रचते हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर पूरा कर लिया है। अब वह फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है।
यूएस ओपन के सेमीफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी इसी वर्ष विंबलडन के सेमीफाइनल तक भी पहुंची थी।

अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में फ्रांस को 7-6 (7-3), 6-2 से हराया। पहले सेट में विरोधी से टक्कर जरूर मिली, दूसरे सेट में बोपन्ना और एबडेन हावी हो गए।
आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ बोपन्ना् ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में फ्रांस की पियरे हुगुएस हर्बर्ट और निकोलस माहुत की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया।
यह दूसरी बार है जब बोपन्ना दूसरी बार अपने टेनिस करियर में ग्रैंडस्लैम पुरुष डबल्स के फाइनल में पहुंचने में सफल हो सके है। भारत के लिए इससे पहले डबल्स में महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी ये कमाल कर चुकी है।
कई टाइटल जीतने के साथ पेस और भूपति की जोड़ी पहले पायदान पर भी रही। बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी का अब फाइनल में सामना ब्रिटेन के जो सैलिसबरी और अमेरिका के राजीव राम की जोड़ी से होगा।
2010 में भी बोपन्ना यूएस ओपन के पुरुष डबल्स इवेंट के फाइनल में पहुंचे थे, उस दौरान हार गए थे। इस बार उनकी नजर दूसरे ग्रैंडस्लैकम खिताब पर होगी।
बोपन्ना ने इसी के साथ ओपन एरा में पुरुष डबल्स में किसी भी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए है।
उन्होंने 43 साल और 6 महीने की उम्र में ये कमाल किया है। इससे पहले रोहन बोपन्ना ने 2017 में मिक्स्ड डब्ल्सं में खिताब अपने नाम कर चुके है।