एशिया कप का अगला मैच 9 सितंबर को, अगले दिन होगा भारत-पाक मैच
एशिया कप की एंट्री हो गई है। सुपर-4 में पाक ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। अब एशिया कप में भारत का अगला मैच 10 सितंबर को चिर-प्रतीद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।
पाक बांग्लादेश को सुपर-4 के पहले मैच में मात देकर अंक तालिका में टॉप कर चुकी है। अब भारत की निगाहें पाक को मात देकर अपना खाता खोलने पर होगी। पाक के बाद भारत को श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ भी मैच खेलने है।

श्रीलंका से टीम इंडिया 12 सितंबर को भिड़ेगी, बांग्लादेश से उनका सुपर-4 का अंतिम मैच 15 सितंबर को होगा। भारत और श्रीलंका ने सुपर-4 में अपने अभियान की शुरुआत अब तक नहीं किया है। पाक बनाम बांग्लादेश मैच के एशिया कप के शेड्यूल में दो दिन का ब्रेक था।
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच 6 सितंबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुआ था। इस मैच को जीतने के बाद दोनों टीमें कोलंबो पहुंच चुकी है।
7 और 8 सितंबर को एशिया कप का कोई मैच नहीं खेला जाना है, 9 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का अगला मैच होगा।
एक दिन बाद भारत बनाम पाक बहुप्रतीक्षित मैच होगा। 11 और 13 सितंबर दो ऐसे दिन रहेंगे जब एशिया कप का कोई मैच नहीं होगा।
एशिया कप (अगले मुकाबलों का शेड्यूल)
9 सितंबर : श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
10 सितंबर : भारत बनाम पाकिस्तान
12 सितंबर : भारत बनाम श्रीलंका
14 सितंबर : पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
15 सितंबर : भारत बनाम बांग्लादेश
17 सितंबर : फाइनल