Trending
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ गोल्फ खेलते दिखे धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का लुत्फ़ उठाने के एक दिन बाद, उन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ गोल्फ खेलते देखा गया.
सांघवी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “डोनाल्ड ट्रम्प के साथ गोल्फ. हमारी मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति महोदय को धन्यवाद.”

दुबई स्थित उद्यमी हितेश सांघवी ने न्यू जर्सी में ट्रम्प नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ गोल्फ खेल रहे धोनी की एक फोटो शेयर की है.

बुधवार को धोनी को कार्लोस अल्काराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच यूएस ओपन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में देखा गया था.