Trending

वर्ल्ड कप में ये 16 अंपायर देंगे अपनी सेवाएं, देखें लिस्ट

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पांच अक्टूबर से होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत के नितिन मेनन और श्रीलंका के कुमार धर्मसेना फील्ड अंपायर की भूमिका में होंगे, एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी होंगे।

वर्ल्ड कप में कुल 16 अंपायर अपनी सेवाएं देंगे। इनमें आईसीसी के एमिरेट्स एलीट पैनल के सभी 12 अंपायर और आईसीसी इमर्जिंग अंपायर पैनल के चार सदस्य है।

लॉर्ड्स में वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल के लिए नियुक्त हुए चार अंपायरों में से तीन – धर्मसेना, मराइस इरास्मस और रॉड टकर इस लिस्ट में है। केवल अलीम दार इस लिस्ट में नहीं है। उन्होंने इस साल मार्च में एलीट पैनल से इस्तीफा दे दिया था।

ICC @ICC

आईसीसी ने इसका ऐलान किया। आईसीसी के अनुसार, अहमदाबाद में होने वाले टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में पॉल विल्सन टीवी अंपायर और शरफुद्दौला इब्ने शैद चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगे।

आईसीसी एलीट पैनल के चार मैच रेफरी जेफ क्रो, एंडी पाइक्रॉफ्ट, रिची रिचर्डसन और जवागल श्रीनाथ वर्ल्ड कप में अपनी सेवाएं देंगे। लीग राउंड के सभी मैचों के लिए अंपायर और मैच रेफ का ऐलान हो गया है। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए मैच अधिकारियों का ऐलान बाद में होगा।

वर्ल्ड कप (नियुक्त हुए अंपायर) : क्रिस ब्राउन, कुमार धर्मसेना, मराइस इरास्मस, क्रिस गैफनी, माइकल गॉ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, नितिन मेनन, अहसान रजा, पॉल रिफेल, शरफुद्दौला इब्ने शैद, रॉड टकर, एलेक्स व्हार्फ, जोएल विल्सन और पॉल विल्सन।