Trending

एशिया कप : 13वां वनडे जीतने पर श्रीलंका की निगाह, बांग्लादेश से टक्कर आज


श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आज एशिया कप के सुपर-4 स्टेज का दूसरा मैच होगा। मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के अनुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा।

श्रीलंका ने अपने पिछले 12 वनडे जीते है। अगर श्रीलंका टीम यह मैच जीतती है तो उसकी लगातार 13वीं जीत होगी और वो ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।

इससे पहले, केवल ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में लगातार 21 वनडे जीते थे। श्रीलंका, पाकिस्तान 2007-08 में 12 जीत और दक्षिण अफ्रीका 2005 में 12 जीत और 2016-17 में 12 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी पर है।

बांग्लादेश टीम अपने पहले सुपर-4 मैच में पाकिस्तान से हारी थी। यह श्रीलंका टीम का पहला सुपर-4 मैच होगा। दोनों टीमें एशिया कप में ग्रुप स्टेज के मैच में आमने-सामने हो चुकी है, पल्लेकल के मैदान पर श्रीलंका को 5 विकेट से जीत मिली थी।

ओवरऑल बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 52 वनडे खेले जा चुके है। श्रीलंका ने 41 और बांग्लादेश ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है। दो मैच नो रिजल्ट रहे है।

साल 2023 में वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शान्तो टॉप स्कोरर रहे है, वो चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। सेकंड टॉप स्कोरर मुश्फिकुर रहीम है, तस्कीन अहमद टॉप विकेटटेकर है। साल 2023 में वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के लिए पथुम निसांका टॉप स्कोरर रहे है। महीश तीक्षणा टॉप विकेटटेकर रहे है।

कोलंबो में शनिवार को दोपहर में मैच के समय बादल छाए रहेंगे। बारिश के 84 फीसदी आसार है। तापमान 28 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह है।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए मददगार सबित होती है। यहां बल्लेबाजों को भी मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों को इस मैदान पर संघर्ष करना पड़ता है।

बांग्लादेश संभावित प्लेइंग इलेवन : शाकिब अल हसन (कप्तान), मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदॉय, लिट्टन दास, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और हसन महमूद।

श्रीलंका संभावित प्लेइंग इलेवन : दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलाल्गे, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और कसुन रजिथा।