Trending

दिग्गज फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ नेमार ने बनाया ये रिकॉर्ड

इस समय इंटरनेशनल फुटबॉल में फुटबॉल ब्रेक चल रहा है, इसके कारण सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

ब्राजील ने बोलिविया पर 5-1 से बड़ी जीत हासिल की। इस मैच में उनके लिए रोद्रिगो ने दो गोल दागे। रफीनिया ने भी 1 गोल किया।

टीम के अनुभवी खिलाड़ी नेमार जूनियर ने 2 गोल कर इतिहास रच दिया। वह पेले को पीछे छोड़ ब्राजील के ऑल टाइम गोल स्कोरर बन गए है।

नेमार के नाम 78 गोल हो गए है। उन्होंने बोलिविया के खिलाफ 61वें और 90+3 मिनट पर गोल दागा। इसके चलते अब नेमार सुर्खियों में है।

पेले ने ब्राजील के लिए अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 92 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 77 गोल दागे है। ऐसे में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफायर्स मैच हो रहे है। क्वालिफायर के पहले मैच में ब्राजील का सामना बोलिविया से था।

इस मैच में ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने इतिहास रच दिया। वह दिग्गज फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ ब्राजील के ऑल टाइम गॉल स्कोरर बन गए है।

पेरिस सेंट जर्मेन यानी पीएसजी के बाद नेमार ने हाल ही में सऊदी प्रो लीग क्लब अल हिलाल के लिए साइन किया है। रिपोर्टस के अनुसार, अल हिलाल के इस 2 साल के कॉन्ट्रेक्ट से नेमार 300 मिलियन यूएसडी डॉलर कमा सकते है।

इसके अलावा कमर्शियन डील्स के साथ उनका यह कॉन्ट्रेक्ट 400 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। बता दें कि स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सऊदी प्रो लीग में आने के बाद यूरोप में खेलने वाले काफी प्लेयर्स ने इस लीग में साइन किया है।

करीम बेंजेमा, साडियो माने,आदि खिलाड़ी इस लीग से जुड़ गए है। नेमार यूरोप के बाद अब सऊदी लीग में तहलका मचाते हुए नजर आएंगे।