Trending

डेविस कप के लिए मोरक्को टीम लखनऊ में

लखनऊ : भारत के खिलाफ डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप-2 में 16 सितंबर से दो दिवसीय मैच के लिए मोरक्को टीम शनिवार को लखनऊ आ गई है।

मैच गोमती नगर स्थित मिनी स्टेडियम के हार्ड कोर्ट में होगा। भारतीय टीम से सुमित नागल और मुकुंद शशिकुमार क्रमश: 189 और 361वें स्थान पर है और उनके एकल मैच खेलने की उम्मीद है।

टीम के कप्तान ताहिरी मेहदी की अगुवाई में बेंचेट्रिट इलियट,ड्लिमी यासिन,मुंडीर एडम,अहौदा वालिद,लालामी लारौसी यूनुस का यहां गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पंच सितारा होटल ताज में टीम का स्वागत तिलक लगा कर किया गया।

टीम के साथ फिजियो रहरबल मोहम्मद, किनेसिथेरेप्यूट मिसे मारौने के अलावा नईम अहमद और ज़ेमरानी ज़कारिया भी आये है। दूसरी ओर भारतीय टीम में शामिल शीर्ष युगल स्टार रोहन बोपन्ना के पास युकी भांबरी या रामकुमार रामनाथन के साथ युगल मैच खेलने का विकल्प होगा। दोनों टीमें रविवार से बारी-बारी अभ्यास सत्र में भाग लेंगी।

इस मौके पर चीन के हांगझू में एशियाई खेल के लिए जाने वाली भारतीय टीमों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।