Trending

एशिया कप : पाक ने टॉस जीतकर भारत को दिया बल्लेबाजी का न्यौता

एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में आज भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के अनुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे हुआ जिसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारत और पाक के बीच 133 वनडे खेले जा चुके है। भारत ने 55 और पाक ने 73 मैचों में जीत दर्ज की है। पांच मैच नो रिजल्ट रहे है। एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में दोनों के बीच 14 मैच खेले गए। 7 में भारत और 5 में पाक को जीत मिली, 2 मैच बेनतीजा भी रहे।

दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर दूसरी बार वनडे में आमने-सामने होंगी। इससे पहले, 2005 में एशिया कप के दौरान दोनों का सामना हुआ था, तब पाकिस्तान को 59 रन से जीत मिली थी।

पाक ने अपने पहले सुपर-4 मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था। भारत का यह पहला सुपर-4 मैच होगा। दोनों टीमें एशिया कप में ग्रुप स्टेज के मैच में आमने-सामने हो चुकी है। पल्लेकेले के मैदान पर खेला गया वह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर बैटर केएल राहुल की वापसी हो चुकी है। दोनों ही खिलाड़ी प्लेइंग-11 में लौट सकते है। ऐसे में मोहम्मद शमी और पाक के खिलाफ 82 रन बनाने वाले ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ सकता है।

वर्ष 2023 में वनडे क्रिकेट में भारत के लिए शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे है। कुलदीप यादव टॉप विकेटटेकर रहे है। पाक ने सुपर-4 स्टेज में अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ जीता। टीम इस वक्त 2 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। आज भारत के खिलाफ जीतने पर टीम के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी।

पाक कप्तान बाबर आजम ने इस साल पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए है। गेंदबाजी में हारिस रऊफ ने शानदार प्रदर्शन किया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रेंडली है। यहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल होता है। तेज गेंदबाजों को इस मैदान पर संघर्ष करना पड़ता है।

बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच मैच में ही श्रीलंका ने महज 258 रन बनाकर 21 रन से मैच जीत लिया। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग लेकर बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना चाहेगी। कोलंबो में रविवार को बारिश के 90 फीसदी आसार है। तापमान 30 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह है।

भारत संभावित प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन/केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर/अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव

पाक संभावित प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ