Trending

एशिया कप : अंक तालिका में पाक टॉप पर, जाने अन्य टीमों का हाल

एशिया कप में ग्रुप स्टेज के बाद अब सुपर फोर का आगाज हो चूका है, जिसमें पाक ने बांग्लादेश को रोमांचक मैच में हराया था. बता दें कि एशिया कप के कार्यक्रम के तहत सुपर-4 में हर टीम को 3 मैच खेलने है. ये मैच 15 सितंबर तक चलेंगे.

भारत-पाक के खिलाफ मैच के बाद टीम इंडिया के अगले दो मैच 12 सितंबर को श्रीलंका और 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ होंगे. तीनों ही मैच भारत के लिहाज से अहम है, क्योंकि बांग्लादेश को पहले की तरह कमजोर नहीं समझा जा सकता है. बांग्लादेश एशिया कप के फाइनल में भी टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दे चुकी है.

बांग्लादेश को श्रीलंका ने अपने सुपर फोर के रोमांचक मैच में पटखनी दे दी है. ऐसे में सुपर फोर की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है.

पाक जहां टॉप पर है तो वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंका है. बांग्लादेश अपने दोनों मैच हारने की वजह से सुपर फोर की रेस में सबसे नीचे है, आज भारत का सुपर फोर का पहला मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. 9 सितंबर को सुपर 4 में श्रीलंका बनाम बांग्लादेश का मैच श्रीलंका ने जीता है और आज भारत पाक के बीच मैच खेला जाएगा.

भारत अब तक एशिया कप का कोई भी मैच पूरा नहीं खेल सका है. बारिश की वजह से पाक के खिलाफ ग्रुप स्टेज में भारत केवल बल्लेबाजी कर पाया था. दूसरी ओर नेपाल के खिलाफ भी मैच बारिश के चलते छोटा कर दिया था. बता दें कि एशिया कप का फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में होगा.

सुपर-4 से फाइनल तक पहुंचने की प्रक्रिया के बारे में बता दें कि सुपर-4 में सबसे अधिक जीत, पॉइंट्स और नेट रन रेट के हिसाब से टॉप 2 टीमें चुनी जाएंगी. ये दोनों टीमें ही 17 सितंबर को होने वाले एशिया कप के फाइनल में खिताबी जंग लड़ेंगी.

टीमेंमैचजीतहारपॉइंट्सनेट रनरेट
      
पाकिस्तान1102+1.051
श्रीलंका1102+0.420
भारत00000.00
बांग्लादेश2020-0.749